फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tree plantation took a pledge to adorn the nature

पौधरोपण कर लिया प्रकृति के शृंगार का संकल्प

Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation took a pledge to adorn the nature
पौधरोपण कर लिया प्रकृति के शृंगार का संकल्प
विज्ञापन

छुटमलपुर/तीतरो (सहारनपुर)। ब्लॉक मुजफ्फराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर खानाजादपुर में खंड शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा के द्वारा बरगद के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ के द्वारा अमरूद, नीम, आंवला, आम, कपूर आदि के पौधों का भी रोपण किया गया। पूनम मिश्रा ने कहा कि पौधे को लगाने से ही हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है बल्कि हमें उसकी देखभाल भी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करनी चाहिए। इंचार्ज अध्यापिका दीपा धीमान ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है हमें भी पौधे लगाकर इसकी रक्षा करने का पूरा प्रयास करना चाहिए। दरोगा सिंह, गौरव एवं द्रौपदी कुमार रहे।

तीतरो के ग्राम महंगी स्थित नारायण जनता इंटर कालेज महंगी में अलग अलग किस्म के पौधों का रोपण किया गया। इसमें सभी अध्यापकों ने पौधरोपण कार्यक्रम के तहत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद्र चमोली के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में अमरूद, आम व अन्य छायादार पौधे लगाए गए। अध्यापक कमल किशोर ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। विमल कुमारी, आनंद सक्सेना, जयराज सिंह जादौन, अतुल त्यागी, पद्म कुमार, लखन सिंह, बाबू रण सिंह, पवन कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed