फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tree fell on Doon Highway, road remained closed for three hours

Saharanpur News: दून हाईवे पर गिरा पेड़, तीन घंटे बंद रहा सड़क मार्ग

Sun, 18 Aug 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on Doon Highway, road remained closed for three hours
बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच मोहंड से आगे शनिवार की दोपहर एक पेड़ अचानक से सड़क पर आ गिरा। इसके चलते सड़क मार्ग तीन घंटे तक बंद पड़ा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हाईवे निर्माण कंपनी की मशीनें लगा कर पेड़ को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मोहंड से कुछ आगे शिवालिक की पहाड़ियों के बीच पेड़ धराशायी होकर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ के गिरने के बाद हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। बाइक सवार ने घटना की सूचना मोहंड पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे निर्माण कार्य कर रही कंपनी की जेसीबी मशीन को किसी तरह घटनास्थल तक ले जाकर पेड़ को सड़क से हटवाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों में फंसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि इस क्षेत्र में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क काम नहीं करता है। ऐसे में लोगों को अपने प्रियजनों से संपर्क में भी दिक्कत आई। जाम के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी सहारनपुर से देहरादून रेफर होने वाले रोगियों को होती है। इनकी एंबुलेंस भी जाम के दौरान फंसी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed