फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Travelling in regular trains is difficult, summer special trains are getting delayed by 24 hours

Saharanpur News: नियमित ट्रेनों में सफर मुश्किल, 24 घंटे तक लेट आ रही समर स्पेशल

Fri, 31 May 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Travelling in regular trains is difficult, summer special trains are getting delayed by 24 hours
सहारनपुर। इन ट्रेनों ट्रेनों में सफर करना मुश्किल भरा हो गया है। रेलवे ने जिन समर स्पेशल ट्रेनों को गर्मी में राहत देने के लिए चलाया गया था, वह अपने निर्धारित समय से 24 घंटे तक लेट आ रही हैं।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने निकल रहे लोग विशेष ट्रेनों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं, लेकिन लेटलतीफी यात्रियों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। कई नियमित ट्रेनों के स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 100 तक पहुंच गई है। धार्मिक स्थलों और पहाड़ों पर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 04679 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा समर स्पेशल 24:36 घंटे, 05655 जम्मूतवी-गुवाहाटी समर स्पेशल 16 घंटे, 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस 13 घंटे, 05005 गाेरखपुर-अमृतसर समर स्पेशल छह घंटे, 05006 अमृतसर-गोरखपुर समर स्पेशल 5:18 घंटे, 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस 5:22 घंटे, 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस 4:45 घंटे, 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 4:46 घंटे लेट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ ही 12317, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस 5:09 घंटे, 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:48 घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 2:33 घंटे, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1:49 घंटे, 14241 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 1:29 घंटे, 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1:25 घंटे और 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed