{"_id":"64da632de4a627e7b40b34a6","slug":"traveling-without-ticket-was-expensive-68-passengers-caught-in-magistrate-checking-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7707-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिना टिकट यात्रा करना पड़ा महंगा, मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए 68 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिना टिकट यात्रा करना पड़ा महंगा, मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए 68 यात्री
विज्ञापन
- यात्रियों से 60,255 रुपये जुर्माना वसूला, चेन्नई एक्सप्रेस का हर कोच किया चेक
- रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से यात्रियों में मची रही खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल में बिना टिकट चलने वालों की धरपकड़ के लिए सोमवार को रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट ने छापा मारा। इस दौरान 68 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया। उनसे 60,255 रुपये का जुर्माना वसूला गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग से यात्रियों में खलबली मची रही।
नॉर्दर्न रेलवे के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय सुबह नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस से सहारनपुर पहुंचे। इसके बाद चंडीगढ़-चेन्नई एक्सप्रेस पर अचानक छापा मारा। ट्रेन के एक-एक कोच को चेक किया। कोच में एक यात्री पंखा ले जाते पकड़ा। कुछ यात्रियों ने ट्रेन से उतरने की कोशिश की तो उन्हें आरपीएफ ने पकड़ लिया।
यही नहीं मजिस्ट्रेट ने ट्रेन में यात्रियों से बात की और उनसे पूछा कि कोई समस्या तो नहीं है। इसके अलावा श्रीगंगानगर-ऋषिकेश, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस और कालका-नई दिल्ली एक्सप्रेस में भी चेकिंग की।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों के टिकट चेक किए। प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेहड़ी व स्टॉल वेंडरों से कागजात और कार्ड देखे। पार्किंग एरिया में अनधिकृत वाहनों के चालान कराए। इस पूरी मुहिम में सुरक्षा बलों का विशेष योगदान रहा।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को सुबह से शाम तक चली चेकिंग में 68 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए हैं। इन पर 60,255 रुपये का जुर्माना लगाकर वसूल किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी जगपाल सिंह, रीडर अमित खरे, सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा, नितिन बत्रा, पंकज गोयल, सीटीआई हरिओम मीणा, जीएस विद्यार्थी, जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहित त्यागी, टीटीई हनीफ सिंह, आकाश आदि मौजूद रहे।