फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traveling will be expensive from April 1, toll tax will increase

Saharanpur News: एक अप्रैल से सफर करना होगा महंगा, बढ़ेगा टोल टैक्स

Fri, 24 Mar 2023 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Traveling will be expensive from April 1, toll tax will increase
-सरसावा और छुटमलपुर में एनएचएआई के दो हैं टोल प्लाजा
विज्ञापन

-जल्द लागू होगी नई दरें, पांच से 10 फीसदी बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एक अप्रैल से सफर करना और महंगा होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वाहनों पर टोल शुल्क (टोल टैक्स) में वार्षिक बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही नई दरें लागू हो जाएंगी। टोल टैक्स में पांच से 10 फीसदी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहारनपुर में दो टोल प्लाजा है। एक सरसावा के सुआखेड़ी और दूसरा छुटमलपुर के चमारीखेड़ा में है। तीसरा टोल गागलहेड़ी के कोलकी में है, जो उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण का है।
विज्ञापन

अब एनएचएआई एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी करने जा रहा है, जो 31 मार्च रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही एनएचएआई नई दरें को लागू कर देगा। जिसके बाद सहारनपुर से देहरादून, यमुनानगर, अंबाला आदि शहरों में जाना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई की ओर से हर साल टोल टैक्स में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार भी यह नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। एक अप्रैल से वाहनों से बढ़ा हुआ टोल टैक्स वसूला जाएगा।
प्रदीप सिंह गुसाईं, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed