फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traveling on the roads of the district is not free from danger

Saharanpur News: हर दिन मौत का डर, खतरे से खाली नहीं जिले की सड़कों पर सफर,

Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traveling on the roads of the district is not free from danger
यमुनोत्री मार्ग पर बादशाहीबाग के पास शिवालिक पहाडियों में टूटी रेलिंग
सहारनपुर जिले की सड़कों पर सफर खतरे से खाली नहीं है। दिल्ली-यमुनोत्री और अंबाला-देहरादून हाईवे पर ऐसे कई स्थान हैं, जो खतरनाक है। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैंं। इन जगहों पर न ही चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही दुर्घटनाएं रोकने को प्रशासन ने व्यवस्था की है। जिले में एक वर्ष में 1431 दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 1211 लोग घायल हुए और 263 लोगों की जान गई।
विज्ञापन


मंगलवार को मिर्जापुर क्षेत्र में बादशाही बाग में बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर 50 फिट गहरी खाई में गिरी। बाइक सवार कपड़ा व्यापारी सुभाषनगर निवासी सरदार हरभजन सिंह और नुमाइशकैंप निवासी महेंद्रपाल की मौत हो गई, जिस जगह हादसा हुआ, वहां रेलिंग टूटी हुई थी और मोड भी था। अगर रेलिंग लगी होती शायद बाइक खाई में न गिरती।
विज्ञापन


इसी तरह अनेक मार्गों पर कई जगहों पर सफर करते समय खतरे वाले स्थान हैं, लेकिन लगातार दुर्घटनाएं होने के बाद भी लोगों की जिंदगी बचाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसी जगहों पर तेज रफ्तार को नियंत्रित करने को स्पीड ब्रेकर भी नहीं बने हैं। खुद की लापरवाही में हेलमेट का प्रयोग न करने की वजह से भी बाइक सवारों की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में खतरे वाले स्थान
- दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर नानौता में क्षेत्र तीव्र मोड़ पर हादसे होते हैं।
- मिर्जापुर क्षेत्र शिवालिक पहाड़ियों के बीच कई जगह सड़क छोटी है और तीव्र घूम हैं। यहां पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा। कई जगह रेलिंग भी टूटी पड़ी हैं।
- देवबंद क्षेत्र में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज के समीप, पेट्रोल पंप पास, नवीन मंडी, जीतगिरी मंदिर, जामिया तिब्बियां कॉलेज के पास बने कट हादसों की वजह हैं।
- अंबाला-देहरादून हाइवे पर गागलहेड़ी क्षेत्र में गांव भाभरी, हरौड़ा पर बने कट की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। यहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा है। भगवानपुर रोड पर गांव हरियाबंस के पास तीव्र मोड़ सड़क हादसों की बड़ी वजह है।
जनपद में हुई प्रमुख दुर्घटनाएं
- देवबंद में मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाइवे पर घलौली के पास हुए कार अनियंत्रित होने पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई। कार सवार सार्थक भारद्वाज, शिवानी त्यागी और ट्राॅली सवार तीन महिलाओं की मौत हुई।
- बेहट क्षेत्र में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर मारुति वैन और ट्रक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में मिर्जापुर निवासी आदिल समेत उसके छह परिजनों की जान गई।
- बड़गांव क्षेत्र में हिंडन नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार संदीप की मौत हो गई। वह बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था।
- बिहारीगढ़ क्षेत्र में गणेशपुर के पास मार्ग वन-वे होने की वजह से हादसे में सरफराज की मौत हुई थी। इसी क्षेत्र में पांच हादसों में चार लोगों की जान गई।
- मिर्जापुर क्षेत्र में बाइक और कार की भिड़ंत में चार लोगों की जान गई थी। इसी क्षेत्र में हथनीकुंड मार्ग पर कार अनियंत्रित होने पर चार लोगों की मौत हुई थी।


खुद की भी बचाएं और दूसरों का भी रखें ध्यान
- दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं
- वाहन को तेज रफ्तार से न दौड़ाएं
- मोड़ पर वाहनों की रफ्तार कम रखें
- कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें
- शराब पीकर वाहन न चलाएं
- यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें
- हाईवे पर बने कट पर रूककर ही अच्छी तरह देखने के वाहन को मोड़ें।

सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस की और समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं। जिले में जो खतरे वाली जगह हैं, उन जगहों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों वार्ता की जाएगी। -डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed