फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Travel to Dehradun for Rs 153 and Lucknow for Rs 1265 by AC bus.

Saharanpur News: एसी बस से 153 रुपये में देहरादून और 1265 में करें लखनऊ का सफर

Wed, 13 Dec 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Travel to Dehradun for Rs 153 and Lucknow for Rs 1265 by AC bus.
सहारनपुर। रोडवेज की एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम ने एसी बस का किराया 10 फीसदी घटाया है। अब यात्री एसी बस से 153 रुपये में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और 1265 रुपये में लखनऊ का सफर कर सकेंगे। यह छूट यात्रियों को 16 दिसंबर से मिलने लगेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो में 33 एसी बसों का बेड़ा है। यह बसें सहारनपुर से देहरादून, आगरा, लखनऊ आदि मार्गों पर संचालित होती हैं। सर्दी के मौसम में एसी बसों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या कम हो जाती है। ऐसे में परिवहन निगम ने एसी बस में सफर करने वाले लोगों को किराये में विशेष छूट दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर से देहरादून का एसी बस में वर्तमान किराया 167 रुपये हैं। छूट के बाद यह किराया 153 रुपये हो जाएगा। इसी तरह अगर यात्री को सहारनपुर से लखनऊ जाना है तो उसे 1265 रुपये देने पड़ेंगे। यह किराया वाया मेरठ का है, जबकि वाया बिजनौर से लखनऊ का किराया 1005 रुपये लगेगा। यह किराया 16 दिसंबर से लागू हो जाएगा, जो 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- अपडेट होगी टिकट मशीन
सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि परिचालक यात्रियों काे ई-टिकट मशीनों से टिकट बनाकर देते हैं। जिसमें अभी वर्तमान किराया अपलोड है। 15 दिसंबर तक सभी मशीनों को अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि यात्री व परिचालक को कोई दिक्कत न हो।

------
एसी बसों का रूट वर्तमान किराया छूट के बाद किराया
सहारनपुर-देहरादून (दो गुणा दो) 167 153
सहारनपुर-आगरा (दो गुण दो) 832 758
सहारनपुर-लखनऊ वाया मेरठ (दो गुणा दो) 1388 1265
सहारनपुर-लखनऊ वाया बिजनौर(दो गुणा तीन) 1105 1005

-------
दिसंबर महीने से सर्दी बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से एसी बसों में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। इसलिए यात्रियों को एसी बस के किराये में छूट दी गई है। यह छूट 16 दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी तक लागू रहेगी। यात्री इसका लाभ ले सकेंगे।

योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed