फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trash being dumped in Dhamola near Wetland

वेटलैंड के पास ढमोला में डाला जा रहा कचरा

Wed, 16 Dec 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Trash being dumped in Dhamola near Wetland
ढमोला नदी में डाला गया गोबर। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एनजीटी की सख्ती के बाद से नगर निगम शहर की नदियों को साफ और सुंदर बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में ढमोला नदी में वेटलैंड बनाने का कार्य चल रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि जिस जगह वेटलैंड बनाया जा रहा है। उससे कुछ ही कदम पर कुछ लोग नदी में भारी मात्रा में गोबर और प्लास्टिक का कचरा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद की नदियों की हालत को लेकर एनजीटी ने सख्त आदेश दिए हुए हैं। शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली ढमोला और पांवधोई नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम भी प्रयास में जुटा है। नदियों के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए नैनो टेक्नोलॉजी अपनाई जा रही है। एसएएम इंटर कॉलेज के पास ढमोला नदी के पुल के नीचे वेटलैंड बनाने पर काम चल रहा है। नदी के भीतर मिट्टी इकट्ठा कर एक बेस तैैयार किया गया है, जिस पर पौधरोपण होगा, लेकिन कुछ लोग नगर निगम के प्रयासों पर पानी फेरने में लगे हैं। बीते कई दिन में वेटलैंड के नजदीक ढमोला नदी में कई ट्रॉली गोबर डाल दिया गया है। इसी के नजदीक एक व्यक्ति के द्वारा प्लास्टिक का कचरा नदी में डाला गया है। जानकर भी नगर निगम के अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन

औपचारिकता अपना रहा निगम?
जिस जगह पर लोगों ने नदी में गोबर और प्लास्टिक कचरा डाला है। ठीक उसी जगह पर नगर निगम ने एक होर्डिंग लगाया हुआ है, जिस पर महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के फोटो लगे हैं। होर्डिंग पर नदी को दूषित नहीं करने की अपील की गई है। नदी में गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाने की बात लिखी गई है। उसके बावजूद उक्त स्थल पर नदी में गंदगी डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटलैंड स्थल पर गंदगी डालने का मामला गंभीर है। टीम को मौके पर भेजकर गंदगी डालने वालों का पता लगवाया जाएगा। जुर्माना लगाने के साथ ही नदी की सफाई कराई जाएगी।

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।

ढमोला नदी में डाला गया गोबर और नगर निगम द्वारा लगाया गया बोर्ड।

ढमोला नदी में डाला गया गोबर और नगर निगम द्वारा लगाया गया बोर्ड।- फोटो : SAHARANPUR

चेतावनी बोर्ड के नीचे ही नदी में डाला गया प्लास्टिक कचरा।

चेतावनी बोर्ड के नीचे ही नदी में डाला गया प्लास्टिक कचरा।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed