{"_id":"607f1a788ebc3ed1e853d6ac","slug":"transporter-affected-by-delhi-s-lockdown-saharanpur-news-mrt5353404102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लॉकडाउन से ट्रांसपोर्टर प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लॉकडाउन से ट्रांसपोर्टर प्रभावित
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली में लगे लॉकडाउन का प्रभाव सहारनपुर तक हो रहा है। एक तरफ ट्रांसपोर्टर परेशानी में हैं तो अन्य कारोबारियों पर भी प्रभाव बताया जा रहा है। हालांकि आवश्यक सेवाओं में शामिल उत्पादों की आवक पर कोई असर नहीं हुआ है।
दरअसल, राशन, फल, कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स और अन्य तमाम उत्पाद सहारनपुर के व्यापारी दिल्ली से ही मंगाते हैं। वैसे तो आवश्यक सेवाओं में राशन आदि का सामान आने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अन्य उत्पाद नहीं आ पा रहे हैं। इसी तरह ट्रांसपोर्टर भी दिल्ली के लॉकडाउन की वजह से नुकसान होना बता रहे हैं।
ट्रांसपोर्टर ब्रित चावला का कहना है कि दिल्ली के लॉकडाउन की वजह से पार्सल बुकिंग का आना और जाना दोनों रिस्त हो गए हैं। उनका कहना है कि आवश्यक सेवाओं में शामिल उत्पाद लाने के लिए स्थानीय चालक भी दिल्ली जाने से कतराने लगे हैं। सहारनपुर के रहने वाले चालक कहते हैं कि दिल्ली नहीं जाऊंगा। वहीं, ट्रांसपोर्टर राजीव का भी कहना है कि दिल्ली के लॉकडाउन का प्रभाव सहारनपुर के ट्रांसपोर्ट कारोबार पर पड़ रहा है। पूर्व में जहां दिल्ली के लिए प्रतिदिन 100 से ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती थी, वह अब आधी रह गई है।