फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transport officials will improve the condition of roadways buses by adopting

Saharanpur News: गोद लेकर रोडवेज बसों की दशा सुधारेंगे परिवहन अधिकारी

Fri, 13 Jan 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Jan 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Transport officials will improve the condition of roadways buses by adopting
सहारनपुर। रोडवेज बसों की दशा सुधारने के लिए नई व्यवस्था लागू हुई है। क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक ने परिवहन निगम परिक्षेत्र के चार डिपो की दो-दो बसों को गोद लिया है। इनके अलावा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने 37 बसें गोद ली हैं। इससे रोडवेज बसों की दशा में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो संचालित हैं, उनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह शामिल हैं। शामली व गंगोह डिपो से अनुबंधित बसें चलती हैं, जबकि अन्य चार डिपो से निगम और अनुबंधित दोनों तरह के बसों का संचालन होता है। इन सभी छह डिपो में करीब 577 बसों का बेड़ा है। अब रोडवेज बसों की दशा सुधारने के लिए परिवहन निगम में रोडवेज बसों को गोद लेने की नई व्यवस्था शुरू हुई है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार एवं सेवा प्रबंधक गौरव पांडेय ने सहारनपुर, खतौली, मुजफ्फरनगर और छुटमलपुर डिपो की दो-दो बसों को गोद लिया है। इनके अलावा सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एलके द्विवेदी ने अपने डिपो की 27 और छुटमलपुर डिपो की 10 बसें गोद ली हैं। इनके अलावा खतौली और मुजफ्फरनगर के एआरएम ने भी बसों को गोद लिया है। इसमें बसों के रखरखाव, संचालन और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में वृद्घि किए जाने का काम होगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय ने परिवर्तन की ओर के नाम से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें अधिकारियों द्वारा रोडवेज बसों को गोद लिया जाएगा। सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में इसकी शुरूआत हो गई है। उनके अलावा सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों ने बसों को गोद ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed