फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transport fair to be held on October 31 opportunity for tax relief upon payment of outstanding taxes

Saharanpur News: 31 अक्तूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स जमा करने पर छूट का मौका

Thu, 29 Oct 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Transport fair to be held on October 31 opportunity for tax relief upon payment of outstanding taxes
सहारनपुर। वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग की ओर से 31 अक्तूबर को मंडलीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मेला लगाया जाएगा। पहले यह मेला 23 अक्तूबर को प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिवहन मेले में वाहन स्वामियों को बकाया कर और अन्य देयकों का भुगतान करने के साथ परिवहन विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा। मेले का उद्देश्य राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेले में वाहनों के लंबित टैक्स और अन्य बकायों की मौके पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही नियमानुसार शास्ति में छूट, वन टाइम टैक्स और अग्रिम कर जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वाहन स्वामी नए वाहनों का पंजीकरण कराने के अलावा फिटनेस, परमिट, स्क्रैपेज, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) से संबंधित कार्य भी करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त वाहनों में मोबाइल नंबर अपडेट कराने और नए स्थापित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed