फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transport Department Takes Action Against Overloaded and Illegal Vehicles; 19 Seized

Saharanpur News: ओवरलोड व अवैध वाहनों पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, 19 सीज किए

Sat, 25 Apr 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Transport Department Takes Action Against Overloaded and Illegal Vehicles; 19 Seized
सहारनपुर। जिले में ओवरलोड और अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत 19 वाहनों को सीज किया, जबकि 21 वाहनों का चालान काटा गया। इन पर 15.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें 8.13 लाख वसूल किया।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग प्रवर्तन टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह नौ वाहनों को निरुद्ध किया गया, जिनमें सात वाहन चुनहेटी फाटक चौकी और दो वाहन नगर निगम पार्किंग यार्ड में खड़े कराए। इसके साथ ही 10 वाहनों के चालान भी किया। यात्रीकर अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने चार वाहनों को निरुद्ध किया, जिनमें दो वाहन चुनहेटी फाटक और दो वाहन नगर निगम पार्किंग में खड़े कराए। उनकी टीम ने चार वाहनों का चालान किया। वहीं, यात्रीकर अधिकारी वाणी विलास शुक्ला ने छह वाहनों को निरुद्ध किया गया, जिनमें एक वाहन गागालेहड़ी थाना, एक देहात कोतवाली और चार वाहन नगर निगम पार्किंग में खड़े कराए गए। इस टीम ने सात वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed