फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transport department alert regarding driving license through fake app

Saharanpur News: फर्जी एप से ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट

Wed, 11 Dec 2024 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Transport department alert regarding driving license through fake app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कई जिलों में परिवहन हेल्पर फर्जी एप से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के मामले सामने आए हैं। इसके बाद से संभागीय परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है। ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, जिले में फर्जी एप से लाइसेंस बनाने का कोई मामला नहीं मिला है।

दरअसल, संभागीय परिवहन विभाग ने आम लोगों को लर्निंग लाइसेंस घर बैठे ही बनवाने की सुविधा दी है। इससे उन्हें आरटीओ कार्यालय नहीं जाना पड़ता। विभाग ने 37 सेवाओं को फेसलेस किया है। अब जालसाजों ने परिवहन हेल्पर नाम का अनधिकृत एप बनाकर पूरे सिस्टम में सेंधमारी शुरू कर दी है। इस एप में आधार और नंबर प्लेट बदलवाने के भी आवेदन हो रहे हैं, जबकि यह सभी काम सिर्फ एनआईसी के सर्वर से होता है।
विज्ञापन

लखनऊ, गोरखरपुर और मेरठ आदि जिलों में परिवहन हेल्पर एप से लाइसेंस बनाने की शिकायत मिली है। इसलिए यहां संभागीय परिवहन विभाग चौकन्ना हो गया।
उधर, संभागीय परिवहन विभाग के आरआई रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जालसाजों ने परिवहन हेल्पर एप नाम से सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जो फर्जी है।
जिले में इस एप से लाइसेंस बनवाने का कोई मामला नहीं मिला है। उनकी अपील है कि इस एप से कोई भी लाइसेंस न बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed