फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transport Corporation ignored, no validity date on contracted buses

Saharanpur News: परिवहन निगम की अनदेखी, अनुबंधित बसों पर नहीं वैधता की तिथि

Thu, 14 Dec 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation ignored, no validity date on contracted buses
सहारनपुर। परिवहन निगम ने जिन प्राइवेट बसों को अनुबंध किया, उनमें से कई बसें ऐसी हैं, जिन पर न तो अनुबंधित लिखा हुआ है और न ही वैधता तिथि लिखी हुई। यह इसलिए जरूरी है कि जिससे रोडवेज से मिलती-जुलती कोई फर्जी बस तो नहीं चल रही। यह स्थिति तब है कि जब कई अन्य जिलों में इस तरह रोडवेज के नाम पर फर्जी बसें पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम रीजन में छह डिपो हैं। इनमें से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो में 164 अनुबंधित बसों का बेड़ा है। सबसे ज्यादा 55 अनुबंधित बसें मुजफ्फरनगर डिपो में हैं। शामली व गंगोह डिपो में केवल अनुबंधित बसें ही हैं। रीजन का छुटमलपुर ऐसा है, जिसमें अनुबंधित बस नहीं हैं। परिवहन निगम टेंडर निकालकर प्राइवेट बसों को अनुबंध करता है। सभी प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं। उसके बाद ही निगम प्राइवेट बसों को अनुबंध पर रखता है। लेकिन रीजन में काफी अनुबंधित बसें ऐसी चल रही हैं, जिन पर अभी तक वैधता की तिथि नहीं लिखी है। कुछ बसें ऐसी हैं, जिन पर अनुबंधित ही नहीं लिखा गया। इनका तभी पता चलता है कि जब इन पर अनुबंधित और उसकी वैधता की तिथि लिखी हो।
विज्ञापन

रोडवेज की अनुबंधित बसों पर वैधता की तिथि नहीं लिखे होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामला गंभीर है। जिन डिपो में अनुबंधित बसें हैं, उन्हें चेक कराया जाएगा। उन पर वैधता की तिथि लिखवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed