फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transport Corporation got six more new buses

Saharanpur News: परिवहन निगम को छह और नई बसें मिलीं

Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation got six more new buses
सहारनपुर। परिवहन निगम को छह और नई बसें मिल गई हैं। इनका संचालन हरिद्वार, शिमला, दिल्ली, देहरादून और लखनऊ रूट पर होगा। नई बसों के आने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं, जिनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली, शामली और गंगोह शामिल हैं। इनसे 573 बसों का संचालन किया जाता है। सहारनपुर डिपो में सबसे ज्यादा 184 बसें हैं। शासन ने सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह और नई बसें भेजी हैं। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि छुटमलपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर डिपो को दो-दो बसें मिली हैं।
विज्ञापन

छुटमलपुर की दोनों बसें हरिद्वार से सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंचेंगी। जबकि खतौली की दिल्ली से मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की, देहरादून जाएगी। मुजफ्फरनगर की दोनों बस लखनऊ के लिए चलेगी। जिनका रूट मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ होगा। उल्लेखनीय है कि सात अप्रैल को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली को 10 नई बसें मिली थी। इस प्रकार अब तक परिवहन निगम को 16 बसें मिल गई है। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed