फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains run late by four to eight hours, passengers helpless

चार से आठ घंटे की देरी से चली ट्रेनें, यात्री बेहाल

Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Trains run late by four to eight hours, passengers helpless
सहारनपुर। अभी ठीक से कोहरा शुरू भी नहीं हुआ, लेकिन ट्रेनों का लेट चलना जारी हो गया है। आलम यह है कि बुधवार को कई महत्वपूर्ण ट्रेनें सहारनपुर में चार से आठ घंटे लेट पहुंचीं। जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने छठ पर्व मनाकर बिहार से आने वाले यात्रियों के लिए कईं स्पेशल ट्रेनें चलाईं। उनमें से एक सहरसा-अंबाला कैंट एक्सप्रेस भी शामिल है। ट्रेन नंबर 05521 सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल 8:16 घंटे की देरी से पहुंचीं। ट्रेन नंबर 22318 जम्मूतवी-सियालदाह हमसफर एक्सप्रेस 4:26 घंटे, 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल 1:45 घंटे, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 1:46 घंटे लेट आई। इनके अलावा अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस, बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों कई रेल मंडलों में काम चल रहा है। जिसकी वजह से ब्लॉक लिया जा रहा। यहीं कारण है कि ट्रेनें लेट आ रही है। आने वाले दिनों में घना कोहरा पड़ेता तो ट्रेनों की लेटलतीफी और अधिक बढ़ेगी। क्योंकि, कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed