{"_id":"650604dab2d13e204009cd52","slug":"trains-full-on-diwali-going-home-will-be-difficult-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-9618-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दीपावली पर ट्रेनें फुल, घर जाना होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दीपावली पर ट्रेनें फुल, घर जाना होगा मुश्किल
विज्ञापन
नोट : अन्य संस्करणों के लिए भी महत्वपूर्ण :
-हावड़ा मेल, गंगा सतलुज, कोलकाता और शहीद एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति
-मुंबई, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों 80 से 120 तक की वेटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दीपावली पर पश्चिमी बंगाल, बिहार जाने वाली ट्रेनों में नो रूम हो गया है। गोल्डन टेंपल, बेगमपुरा, सरयू यमुना और सद्भावना एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सभी श्रेणी की सीटों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में दीपावली पर घर जाना आसान नहीं है। लोगों को स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा बचा है। उन्हें स्पेशल ट्रेन शुरू होने का इंतजार है।
इस बार दीपावली से लेकर छठ पर्व नवंबर में मनाया जाएगा। 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी, जबकि 19 नवंबर को छठ महापर्व मनेगा। इन त्योहारों को मनाने के लिए लोग घरों पर जाते हैं। त्योहारों पर ट्रेनों का सफर मुश्किल होगा। क्योंकि, सहारनपुर से होकर जाने वाली जम्मूतवी-हावड़ा मेल, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस और जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में सीट उपलब्ध नहीं है। इन ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। मुंबई, सदभावना, सरयू यमुना एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 80 से 120 पर पहुंच गई है।
ट्रेन नंबर 13006 जम्मूतवी-हावड़ा मेल
तिथि स्लीपर थर्ड एसी
10 नवंबर नो रूम 45
11 नवंबर नो रूम नो रूम
12 नवंबर नो रूम 28
13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस
तिथि स्लीपर थर्ड एसी
10 नवंबर नो रूम 45
11 नवंबर नो रूम 29
12 नवंबर 64 10
12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस
तिथि स्लीपर थर्ड एसी
11 नवंबर 85 25
12 नवंबर 58 18
12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस
तिथि स्लीपर थर्ड एसी
10 नवंबर 86 58
11 नवंबर 88 32
12 नवंबर 26 12
वर्जन-
दीपावली पर हावड़ा मेल, गंगा सतलुज सहित कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। जबकि मुंबई, दिल्ली, बिहार, पंजाब जाने वाली ट्रेनों में बंपर वेटिंग है। लोगों ने अभी से ट्रेनों में बुकिंग करानी शुरू कर दी है। जिसकी वजह से ट्रेनों में नो रूम और वेटिंग चल रही है। - प्रदीप गिल्होत्रा, सीएमआई, रेलवे