फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains full even before Rakshabandhan

रक्षाबंधन से पहले ट्रेनों में नहीं पैर रखने के लिए जगह

Wed, 10 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trains full even before Rakshabandhan
रक्षाबंधन पर्व के चलते रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन में यात्रियों की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले ही ट्रेनों में एक सीट के लिए यात्रियों को खूब जद्दोजहद करनी पड़ रही है। भीड़ इतनी अधिक चल रही है कि यात्रियों को ट्रेनों के कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों की स्थिति खराब है। यात्री जैसे-तैसे ठसाठस भरे कोच में सफर कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन

इन दिनों सहारनपुर से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें रक्षाबंधन से पहले ही फुल हो चुकी हैं। आलम यह है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही। मंगलवार को श्री गंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकत्ता एक्सप्रेस, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस सहित आदि लंबे रूट की ट्रेनों में इतनी अधिक भीड़ थी कि यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महीने पहले कराकर रखा है रिजर्वेशन
बिना किसी परेशानी के परिवार के साथ यात्रा कर सकें, इसके लिए लोगों ने कई महीने पहले ही रक्षाबंधन के लिए रिजर्वेशन करा लिए थे और वहीं आसानी से यात्रा कर पा रहे हैं। लेकिन कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं जिनमें रिजर्वेशन के बाद भी सीट लेने के लड़ाई करनी पड़ रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से ज्यादा है, जिसमें वेटिंग में टिकट लेने वालों को सीट मिलने की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में चल रही वेटिंग
- मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस
- जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस
- अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस
- जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस
- ऋषिकेश-कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस
- अमृतसर-हावड़ा मेल एक्सप्रेस
- जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस
- चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस
रक्षाबंधन के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ी
सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में अधिक भीड़ चल रही है। वेटिंग लिस्ट भी 100 से अधिक है। इसलिए जिन लोगों ने महीनों पहले रिजर्वेशन कराया था, उन्हें ही सीट मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed