फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains closed since the Corona period should be operated

Saharanpur News: कोरोना काल से बंद ट्रेनों का हो संचालन

Sat, 27 May 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Trains closed since the Corona period should be operated
रेल मंत्री अ​श्विनी वैष्णव को मांगों का पत्र सौंपते नगर विधायक राजीव गुंबर
-नगर विधायक ने रेल मंत्री को सौंपा पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर में सुगम रेल यातायात के लिए ट्रेनों के संचालन और ठहराव के साथ ही रेलवे स्टेशन के विकास एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जरूरी है। इसी क्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कई महत्वपूर्ण मांगों का पत्र सौंपा है।
वियायक राजीव गुंबर ने बताया कि निजामुद्दीन-सहारनपुर और मेरठ-अंबाला, सहारनपुर अंबाला पैसेजर कोरोना काल के पहले से बंद है, जिनका अभी तक संचालन नहीं हुआ है। इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाए तो यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन के द्वितीय प्रवेश की ओर शहर का विकास हो रहा है। इसलिए यहां पर पीआरएस एवं यूटीएस भवन का निर्माण कराया है। लेकिन इनको वातानुकुलित किया जाए। इनके साथ ही रेलवे भूमि पर अतिक्रमण पर रोक लगाने, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हरिद्वार योगा एक्सप्रेस का संचालन समय पर होने की मांग की। प्रयागराज से मेरठ के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस का सहारनपुर तक विस्तार होना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

खाटू श्याम के लिए बस शुरू कर सकता है रोडवेज
सहारनपुर। खाटू श्याम राजस्थान के लिए परिवहन निगम बस शुरू कर सकता है। इसका संचालन शुरू हुआ तो सहारनपुर से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा मिल जाएगी और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। क्योंकि यहां से बड़ी संख्या में लोग खाटू श्याम जाते हैं। इससे रोडवेज का राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। उधर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर का कहना है कि अभी खाटू श्याम के लिए परमिट नहीं है। यह मुख्यालय स्तर से हो सकता है। इसमें सभी प्रदेशों की सहमति जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed