फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains arriving late due to fog, passengers worried

Saharanpur News: कोहरे के चलते देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

Sun, 03 Dec 2023 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Trains arriving late due to fog, passengers worried
सहारनपुर। रेल यात्रियों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। कोहरे का असर ट्रेनों दिखाई देने लगा है। रविवार को जनसेवा एक्सप्रेस व अंबाला-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें अपने तय समय से घंटों लेट पहुंची। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहारों के बाद अब शादियों का सीजन चल रहा है। जिसके चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार, पांच व छह पर यात्रियों की भीड़ रही। रविवार को अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, अंबाला-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस नहीं आई। जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस पांच घंटे, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन घंटे, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ढाई घंटे, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस दो घंटे, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed