फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains are full of passengers, roadways increased the frequency of 240 buses

Saharanpur News: ट्रेनें यात्रियों से फुल, रोडवेज ने 240 बसों के बढ़ाए फेरे

Mon, 19 Aug 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 19 Aug 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Trains are full of passengers, roadways increased the frequency of 240 buses
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए रविवार को ट्रेनों में भीड़ रही। हालात यह रहे कि ट्रेनें फुल होने से यात्रियों को खड़े होकर सफर तय करना पड़ा। वहीं, रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने 240 बसों के फेरे बढ़ाए हैं। महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा भी शुरू हो गई, जो 19 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। हर दस मिनट में बस रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार यानी आज रक्षाबंधन पर्व है। ऐसे में घर आने और जाने के लिए लोगों ने पहले ही ट्रेनों में सीटें आरक्षित करा ली थीं। अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी है। अब वेटिंग की टिकट मिल रही है। सबसे ज्यादा वेटिंग बिहार, पंजाब और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में है। हिमगिरी, अकालतख्त, वंदेभारत, शहीद, शालीमार, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। रविवार को चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेन में बंपर भीड़ रही। सीट पाने के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही। यात्री जद्दोजहद करते नजर आए। कोई शौचालय में बैठकर तो कोई खड़े होकर गंतव्य तक पहुंचा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, परिवहन निगम की ओर से देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, जगाधरी, अंबाला, शामली और दिल्ली के लिए 240 बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। बस अड्डे पर कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगा दी है, जो हर दस मिनट में बस को रवाना कराएंगे, ताकि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। जो कर्मचारी लगातार 15 दिन काम करेगा, उसे प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा रविवार रात 12 बजे से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed