फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Train coaches are full, standing in the toilet and going home

त्योहार पर भरीं ट्रेनें, खड़े होकर जा रहे घर

Sun, 23 Oct 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Train coaches are full, standing in the toilet and going home
ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रहे हैं। पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली, पंजाब आदि की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस भरी हुई चल रही है। इन रूट पर चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी बमुश्किल ही कंफर्म हो रहे हैं। तमाम ट्रेनों में आरक्षण की सूची 100 से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली, लखनऊ जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना, जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में एक सीट को लेकर मारामारी मच रही। ट्रेनों के स्लीपर से लेकर जनरल कोच यात्रियों से भरे हैं। यहीं नहीं ट्रेनों में चढ़ने को लेकर भी यात्रियों में आपाधापी मच रही है। जनरल कोच में पैर रखने को भी जगह नहीं है। यात्री शौचालय में खड़े होकर सफर करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं, वहीं तमाम यात्री जान खतरे में डालकर गेट पर ही सफर करने को मजबूर है।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों में भी नहीं बची सीट
त्योहारों पर लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं। श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-बनारस, अंबाला कैंट-सहरसा, फिरोजपुर-पटना, चंडीगढ़-गोरखपुर, जम्मूतवी-बरौनी, श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-आनंदपुर टर्मिनल आदि स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली नहीं है। इनमें भी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली रहा वर्कशॉप, मार्गों पर दौड़ी बसें
दिपावली पर्व पर परिवहन निगम ने प्रत्येक मार्ग पर बसें उतार दी है। जिसके चलते शनिवार को रोडवेज वर्कशॉप खाली नजर आया। सहारनपुर से 110, मुजफ्फरनगर से 100, खतौली-छुटमलपुर डिपो से 55-55 बसें अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed