फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traffic signals will be installed at two big squares and three intersections

Saharanpur News: दो बड़े चौक और तीन तिराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

Thu, 28 Mar 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 Mar 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic signals will be installed at two big squares and three intersections
सहारनपुर। महानगर में दो बड़े चौक और तीन तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे, जबकि पूर्व में 11 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे थे, लेकिन इनमें सिर्फ देहरादून चौक पर ही ट्रैफिक सिग्नल से यातायात का संचालन हो रहा है। बाकी जगहों पर कई कारणों की वजह से सिग्नल बंद हैं।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत जिले में एक वर्ष पूर्व 11 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। कुछ समय ट्रैफिक सिग्नलों के जरिए यातायात व्यवस्था संचालन हुआ, लेकिन कई जगहों पर स्मार्ट सिटी के कार्याें के लिए तोड़ी गई सड़कों की वजह से ट्रैफिक सिग्नल का संचालन नहीं हो सका। सिर्फ देहरादून चौक पर ट्रैफिक सिग्नल चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, डा. भीमराव आंबेडकर चौक पर सड़क के चौड़ीकरण की वजह से ट्रैफिक सिग्नल को हटाना पड़ा था। कुछ जगहों पर अव्यवस्था के चलते ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हैं। इन जगहों पर जब स्मार्ट सिटी का कार्य पूरा हो जागा, इसके बाद सिग्नल के जरिए यहां यातायात का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तीन बड़े चौराहों और दो चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे। आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व यातायात पुलिस और स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्था ने इसका खाका तैयार कर लिया था, जिस पर जल्द काम शुरू होगा।
इन जगहों पर लगेंगे सिग्नल
घंटाघर, दर्पण तिराहा, कल्पना तिराहा, मंडी समिति तिराहा, हसनपुर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे, जबकि पूर्व में पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, आबेडकर चौक, देहरादून चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहा, दीवानी तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, सिविल लाइन तिराहे, बेहट अड्डे पर सिग्नल लगाए गए थे।

तीन तिराहों और घंटाघर व हसनपुर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं। इसको लेकर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा, जिन जगहों पर सिग्नल बंद पड़े हैं, वहां भी जल्द सिग्नल चालू हो जाएंगे।---अमित तोमर, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed