{"_id":"679e744d38a1599a6a0a7415","slug":"traffic-rules-broken-even-during-national-road-safety-month-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-141589-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में भी तोड़े यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में भी तोड़े यातायात नियम
Sun, 02 Feb 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया। संभागीय परिवहन विभाग ने यातायात नियम तोड़ने पर 2618 वाहनों का चालान किया। इन पर 20 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट पर हुए।
दरअसल, संभागीय परिवहन विभाग की ओर से एक जनवरी को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू हुआ था, जो 31 जनवरी तक चला। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विभाग ने स्कूल-कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया, लेकिन शहर के लोग यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर नहीं हुए।
एक जनवरी से 31 जनवरी के दौरान खूब हादसे हुए। नो हेलमेट नो फ्यूल का नियम लागू होने के बाद भी बाइक चालक और पेट्रोल पंप संचालक उल्लंघन करते रहे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान 2618 वाहनों का चालान किया गया है। इन वाहनों के चालकों पर 20 लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
किसके कितने चालान हुए
बिना हेलमेट - 1355
बिना सीट बेल्ट - 431
राँग साइड - 129
मोबाइल - 58
डि्रंक एंड ड्राइव - 10
पार्किंग - 105
खतरनाक ड्राइविंग - 02
ओवर स्पीड - 246
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - 40
ओवरलोड - 92
टैक्स - 115
बिना परमिट - 12
रेट्रोरिफ्लेक्टिव - 22