फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traffic plan implemented on Mahashivaratri to Jalabhishek

महाशिवरात्रि के जलाभिषेक को लागू हुआ यातायात प्लान

Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic plan implemented on Mahashivaratri to Jalabhishek
सहारनपुर। जनपद में फाल्गुन मास शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक के अवसर पर रूट डायवर्जन किया गया है। कांवड़ियों और शिवरात्रि को लेकर जलाभिषेक के बाबत शिवालयों में सुबह चार बजे से जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 20 फरवरी की रात्रि आठ बजे से रूट डायवर्ट कर दिया गया है जो 21 फरवरी को अग्रिम आदेश तक समस्त भारी वाहनों के लिए लागू होगा। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। यातायात प्रभारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात कर्मियों को नियुक्त कर समय से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे की डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर न आने दिया जाए।
विज्ञापन

- दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें अम्बाला की ओर जाना है वे नानौता मे संजय चोक से गंगोह, नकुड, के रास्ते शाहजंहापुर चौकी होकर जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें मुजफ्फनगर या देहरादून की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से बडगांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे शाहजंहापुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानोता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें देहरादून व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है वे शाहजंहापुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें देहरादून की ओर जाना है वे देवबंद, नागल, गागलहेडी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
- विकासनगर/बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून/हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है, वे छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता से गंगोह से नकुड़ से शाहजंहापुर चौकी होते हुए जाएंगे।

- चौकी प्रभारी राकेश केमिकल/नकुड तिराहा/चुनहेटी/आवास विकास/रामनगर/फंदपुरी/मंडी समिति/हसनपुर/मानकमउ/कोतवाली देहात पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि डायवर्जन की अवधि में कोई भी भारी वाहन सहारनपुर शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed