{"_id":"62c483f323b4ac03a6190275","slug":"traffic-operation-on-dehradun-ambala-road-will-be-closed-from-july-14-saharanpur-news-mrt5956640167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा:- देहरादून-अंबाला रोड पर ई रिक्शा भी नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा:- देहरादून-अंबाला रोड पर ई रिक्शा भी नहीं चलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून, अंबाला रोड पर 14 जुलाई से बंद होगा यातायात संचालन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा शुरू होने पर 14 जुलाई से देहरादून रोड और अंबाला रोड पर हर तरह के वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। यह मार्ग कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा। इस मार्ग पर ई- रिक्शाओं का भी संचालन नहीं होगा। जेल चुंगी पर चल रहा अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड भी कांवड़ यात्रा में खत्म हो जाएगा। यहां से चलने वाली सभी बसों को दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी स्थित अस्थायी बस अड्डे से चलाया जाएगा। प्रशासन 14 जुलाई से नया रूट प्लान लागू कर देगा।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। हरिद्वार से पवित्र कांवड़ लेकर लौटने वाले शिव भक्त महानगर के बीच से होकर देहरादून रोड, अंबाला मार्ग से होकर गुजरते है। जिले के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के शिव भक्तों को इसी मार्ग से होकर गुजारा जाएगा। इसलिए कांवड़ यात्रा के दौरान अंबाला रोड, देहरादून रोड को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए ही सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान महानगर में इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं चलेगा। यहां तक कि ई रिक्शा और बाइक भी नहीं चलने दी जाएगी। टैंपुओं को डीएम आवास के सामने से बलियाखेड़ी मार्ग से लेकर गागलहेड़ी तक चलाया जाएगा।
देहरादून रोड पर जेल चुंगी पर बना रोडवेज का अस्थायी बस अड्डा भी दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कांशीराम कालोनी में बनाए गए अस्थायी बस अड्डे से ही दिल्ली, शामली के अलावा हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर की बसें चलेगी।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे 14 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। महानगर में देहरादून मार्ग, अंबाला रोड पर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलेगा। - सुधीर कुमार, यातायात निरीक्षक