फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traditional farming will reduce costs and increase profits.

Saharanpur News: परंपरागत खेती से घटेगी लागत और बढ़ेगा मुनाफा

Tue, 31 Oct 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 31 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Traditional farming will reduce costs and increase profits.
सहारनपुर। अत्यधिक दोहन और रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों के बढ़ते प्रयोग के चलते भूमि लगातार कमजोर हो रही है। इससे न सिर्फ मृदा में पोषक तत्वों की कमी आ रही है बल्कि कृषि उत्पाद भी मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रहे हैं। इसके चलते कृषि विभाग परंपरागत खेती पर जोर दे रहा है। जनपद में इसके लिए 20 गांवों में कलक्टर बनाए गए हैं। इनमें 400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में परंपरागत खेती की जाएगी। रबी सीजन से इसकी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


भूमि के साथ ही सुधरेगी लोगों की सेहत
परंपरागत खेती से न सिर्फ भूमि में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ेगी बल्कि उच्च गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न का उत्पादन भी होगा। इससे मृदा के साथ ही लोगों की सेहत भी सुधरेगी। इस खेती में पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए हरी खाद, कंपोस्ट, गोबर की खाद, जीवामृत, बीजामृत, घनामृत, राइजोबियम बैक्टीरिया आदि का प्रयोग किया जाएगा। फसलों की रोगों और कीटनाशकों के प्रकोप से बचाने के लिए नीम ऑयल, नीम केक, ट्राइकाेडर्मा, फैरोमेन ट्रेप, लाइट ट्रेप आदि का इस्तेमाल होगा। इसमें किसी भी प्रकार के रासायनिक कीटनाशकों या उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में 400 हेक्टेयर में परंपरागत खेती की जाएगी। इसके लिए 20 कलक्टर बनाए गए हैं। परंपरागत खेती करने वाले किसानों को बायो फर्टीलाइजर आदि के लिए अनुदान भी दिया जाएगा। इस खेती से भूमि के साथ ही लोगों की सेहत भी सुधरेगी। इसी रबी सीजन से यह इस खेती की शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
चयनित गांव एवं कलस्टर में शामिल किसान

ग्राम किसान

नंदपुर 31
बागाखेडी-1 30

बागाखेडी-2 26

घसौती 30
उमरी खुर्द-1 36
उमरी खुर्द-2 31

कुराली-1 24
कुराली-2 29
किशनखेड़ी 30
दीपाखेड़ी 31
बावैल बुजुर्ग 39
रंडौल 24

रवासैली 27

मांझीपुर एवं कुतुबपुर भूखड़ी 42

डाडवा 32
आलमपुर कलां 23
झिंझौली 20
रामपुर कलां 37

मेघन मजरा 29

गदरहेड़ी 22

नोट: यह आंकड़े कृषि विभाग ने उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed