फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders submitted memorandum to the mayor

व्यापारियों ने सौंपा महापौर को ज्ञापन

Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Traders submitted memorandum to the mayor
मेयर संजीव वालिया को ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के महापौर संजीव वालिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क निर्माण की धीमी गति पर रोष जताया।
विज्ञापन

शनिवार को महापौर को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाए गए व्यावसायिक कर में की गई वृद्धि से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। स्मार्ट सिटी के नाम पर कई स्थानों पर सड़कों को खोदकर दुकानों के सामने मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं। इससे न सिर्फ यातायात बल्कि व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत कोर्ट रोड और रेलवे रोड पर चल रहे सड़कों के निर्माण कार्य की धीमी गति पर रोष जताया।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, आरके मल्होत्रा, राजीव मदान, नीरज जैन, अशोक छाबड़ा, मुकेश धनगर, सूरज ठक्कर, गुलशन अनेजा, विवेक लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed