फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders staged a sit-in protest against the assault, the Municipal Commissioner ordered an inquiry

Saharanpur News: मारपीट के विरोध में व्यापारियों का धरना, नगर आयुक्त ने बिठाई जांच

Sun, 29 Jun 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Traders staged a sit-in protest against the assault, the Municipal Commissioner ordered an inquiry
सहारनपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा कथित तौर पर व्यापारी के साथ की गई मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। उधर, नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच बिठा दी है।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में दल शुक्रवार को दिल्ली रोड पर पहुंचा था। आरोप है कि एक दुकान पर पॉलिथीन को लेकर व्यापारी और प्रवर्तन दल के बीच कहासुनी हो गई। व्यापारियों का आरोप है कि प्रवर्तन दल के जवानों से व्यापारी को दुकान से बाहर खींचकर पीटा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके विरोध में सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर धरना और प्रदर्शन यया। व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा यह व्यापारियों के लिए बड़े दुख की बात है कि जो व्यापारी व्यापार करके सरकार को कर देने का काम करता है। उसी सरकार के कर्मचारी व्यापारी की गर्दन पकड़कर उसे पीटते हैं।
विज्ञापन

महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा जब कई बातों पर नगर विधायक और महापौर खुद संज्ञान लेते हैं तो इस मामले पर वह चुप क्यों हैं। चेतावनी दी कि व्यापारी सत्ता में लाना भी जनता है और सत्ता से हटाना भी। धरने को पुनीत चौहान, सुधीर मिगलानी ने भी संबोधित किया। सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार और कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों का ज्ञापन लिया। धरने में यशपाल मैनी, किशनलाल ठक्कर, अशोक छाबड़ा, आरके मल्होत्रा, राजीव मदान, राजकुमार विज, नीरज जैन आदि रहे। उधर, नगर आयुक्त शिपू गिरि ने मामले में जांच बिठा दी है। इसके लिए उन्होंने तीन सदस्यों की समिति गठित की है। समिति में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह और लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed