फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders send one million lamps made of cow dung to Ayodhya: SDM

गोबर से निर्मित दस लाख दीपक अयोध्या भेजें व्यापारी : एसडीएम

Wed, 06 Sep 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Traders send one million lamps made of cow dung to Ayodhya: SDM
नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों को कराया शासन की योजनाओं दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। नगर उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा इकाई की बैठक संयुक्त बैठक में व्यापारियों ने अधिकारियों के समक्ष नगर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने सहित विभिन्न मांगें रखीं। अधिकारियों ने व्यापारियों को समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों से गोवंश के गोबर से निर्मित दस लाख दीपक अयोध्या भेजने का आह्वान किया।

सोमवार की रात्रि रेलवे रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित बैठक में एसडीएम अंकुर वर्मा ने व्यापारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे और दुकानों के बाहर प्रकाश व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया। सीओ जितेंद्र शर्मा व इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने संयुक्त रूप से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन दिया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पालिका सभासद मनोज सिंघल ने कहा कि व्यापार मंडल किसी व्यापारी का शोषण नहीं होने देगा। इस दौरान व्यापारियों की ओर से एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ जीतेंद्र शर्मा और इंस्पेक्टर एचएन सिंह का स्वागत किया गया। बैठक में वरुण गर्ग को युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इसमें सुभाष मित्तल, गुरजोत सेठी, कपड़ा एसोसिएशन अध्यक्ष इनाम, फ्रूट एसोसिएशन अध्यक्ष सुलेमान फारुकी, किरयाना एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष वर्मा, जर्रार बेग, अंकित जैन, विनीत जैन, पुनीत बंसल, श्रवण सिंघल, सतीश गिरधर, भाई अंकुर गर्ग, निखिल गर्ग, संयम जैन, शुभम जैन और अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed