फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders paid heartfelt tribute on Sacrifice Day

बलिदान दिवस पर व्यापारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Thu, 26 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Traders paid heartfelt tribute on Sacrifice Day
व्यापार भवन पर व्यापारियो का बलिदान दिन दिवस मनाते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विभिन्न व्यापारी संगठनों ने बलिदान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने व्यापारी हितों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के विरोध में सभी व्यापारियों को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 26 मई 1979 में बिक्री कर छापे, सर्वे के विरोध में स्वर्गीय हरीशचन्द्र अग्रवाल के बलिदान को याद किया। व्यापारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि स्वर्गीय हरीशचंद्र अग्रवाल के बलिदान को व्यापारी समाज भूल नहीं सकता है। महानगर अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह, रजत मित्तल, अश्विनी अरोड़ा, जगदीश कालड़ा, यशपाल त्रेहन आदि ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री हर्ष डाबर ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान विनीत विरमानी, मनोज चितकारा, अमरदीप सिंघल, अनित गर्ग, अश्विनी अरोड़ा, जगदीश कालड़ा, शांतनु ठकराल, नरेंद्र गर्ग, प्रदीप ठाकुर, आशीष बासन, तेजेंद्र सिंह, चेतन गांधी, अनुज मलिक, अनिल भारती, विजय गुप्ता, प्रेम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई ने घंटाघर स्थित व्यापार भवन में शहीद एवं समर्पण दिवस मनाया। पदाधिकारियों द्वारा शहीदों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महानगर महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारियों की मेहनत की बदौलत ही भारत आर्थिक रूप से मजबूत देश बन पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवा एवं वस्तु कर लगने के बाद व्यापारी उत्पीड़न बढ़ रहा है। उत्पीड़न से बचने के लिए व्यापारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। प्रदेश संगठन मंत्री महेश नारंग, रामराजीव सिंघल, संजय भसीन, राजकुमार विज आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान सूरज प्रकाश ठक्कर, अशोक छाबड़ा, अशोक नारंग, सुधीर मिगलानी, संजय गुप्ता, सुदर्शन जुनेजा, सुधीर सेठी, मोहन मेंहदीरत्ता, सरदार जसबीर सिंह बत्रा, भरत मिगलानी, गुलशन अनेजा, सुरेश सलूजा, यशपाल डाबरा, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed