फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders expressed anger over the increased tax by the Municipal Corporation

Saharanpur News: नगर निगम के बढ़े टैक्स पर व्यापारियों ने जताया रोष

Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Traders expressed anger over the increased tax by the Municipal Corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए टैक्स को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सरकार से सहारनपुर को दिया गया स्मार्ट सिटी का दर्जा वापस लेने की मांग की। उन्होंने नगर निगम पर टैक्स के प्राप्त धनराशि बर्बाद करने का भी आरोप लगाया।
रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि नगर निगम भवन कर, जल कर, सीवर कर में बढोतरी करके आम जनता का शोषण कर रहा है। आरोप लगाया कि नगर निगम आम जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी कर रहा है। महानगर महामंत्री पुनीत चौहान,महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी ने कहा कि नई कर प्रणाली की समीक्षा नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।यशपाल मैनी,अशोक छाबड़ा, आरके मल्हौत्रा, महेश नारंग, राजीव मदान आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुडे व्यापारियों ने टैक्स को लेकर मंडलायुक्त अटल कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए टैक्स पर रोष जताया। कहा कि बढ़ाए गए टैक्स की समीक्षा कर इसमें कमी की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, कर्नल संजय मिडढा, मेजर एसके सूरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed