फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders demonstrated and burnt effigy of GST

व्यापारियों ने प्रदर्शन कर जीएसटी का पुतला जलाया

Mon, 06 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated and burnt effigy of GST
सहारनपुर। जीएसटी की दरों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी से खफा सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने नारेबाजी कर जीएसटी का पुतला दहन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को किशनपुरा में होल सेल फुटवियर एसोसिएशन और व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा जीएसटी की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव का तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कपड़ा, होजरी, स्टेशनरी सोलर इनवर्टर, बैटरी पर जीएसटी की दरों में सात प्रतिशत की बढ़ोत्तरी व्यापारियों के साथ ही ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता, तब तक व्यापारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

व्यापारियों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा व्यापारी फेसबुक और व्हाटसएप से भी सरकार के इस निर्णय का विरोध करें। फुटवियर एसोसिएशन के संरक्षक सुरेंद्र क्वात्रा, राजेश कुमार अग्रवाल, अमृत बजाज, प्रदीप गुप्ता, डीके गुप्ता, राज कुमार मेहंदीरत्ता, यशपाल मेहंदीरत्ता ने भी विचार रखे। इसमें कृष्णलाल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, सूरज प्रकाश ठक्कर, राजकुमार विज, राजीव मदान, अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, भरत मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed