{"_id":"60bd13ba8ebc3e1f582722db","slug":"traders-demanded-the-chief-minister-to-open-the-market-saharanpur-news-mrt541472491","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से की बाजार खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से की बाजार खोलने की मांग
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल (पंजीकृत) से जुडे़ व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि बाजार बंद रहने से व्यापारी आर्थिक संकट में आ गए हैं।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित केस लगातार कम हो रहे हैं। अधिकतर जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त भी कर दिया गया है। लेकिन सहारनपुर जिले को अभी तक इससे मुक्त नहीं किया गया है। इसको लेकर व्यापारी समाज व्यथित है। उन्होंने कहा कि बाजार बंद होने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। व्यापारियों के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। जिससे वह बिजली का बिल आदि जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जून के महीने में विवाह शादियों का सीजन रहता है। यदि जून में बाजार नहीं खुले तो व्यापारियों के यहां रखा माल डंप हो जाएगा।
रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल ने कहा कि व्यापारियों की दुकानें लगभग 50 दिन से बंद पड़ी हैं। दुकानों में चूहे, दीमक, सीलन की वजह से वहां रखा माल खराब हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द बाजार खोलने की मांग की। इस दौरान वीरेंद्र कुमार बहल, सुभाष धमीजा , विनय जिंदल, सुभाष सचदेवा, राजीव फुटेला, अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी , अशोक कालिया, निखिल मित्तल, अविनाश जैन, मुकेश सेठी, भारत कर्णवाल, राकेश चावला, हरि कालड़ा, विनोद अनेजा, सरदार जोगिंदर सिंह ठकराल, सरदार बलबीर सिंह छाबड़ा, राजेंद्र होंडा आदि मौजूद रहे।