{"_id":"660b194e7efddb03af046fb7","slug":"traders-collectively-worshiped-the-ledgers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-121186-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: व्यापारियों ने सामूहिक रूप से किया बहीखातों का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: व्यापारियों ने सामूहिक रूप से किया बहीखातों का पूजन
Tue, 02 Apr 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एक अप्रैल को व्यापारिक नववर्ष 2024-25 के शुभारंभ पर व्यापारियों के अलग अलग संगठनों ने सामूहिक रूप से बहीखाता पूजन किया। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई द्वारा सामूहिक बही खाता पूजन व हवन किया गया।
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित गुलशन पराशन व मोहित पराशर द्वारा हवन एवं पूजन कराया गया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, आरके मल्होत्रा, संजय भसीन, मदन लाम्बा, ऋषि ढींगड़ा आदि मौजूद रहे। मानव अधिकार संरक्षण समिति की महानगर इकाई की ओर से व्यापारिक नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने सामूहिक बहीखाता पूजन किया। राकेश टॉकीज रोड स्थित प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम में इकाई के अध्यक्ष वैभव भाटिया, रवि अरोड़ा, जुल्फान, यशपाल भाटिया, सोनू, मेहरबान, संजीव, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की इकाइयों के द्वारा जिला, महानगर, कस्बा स्तर पर सामूहिक बहीखाता पूजन किया गया। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने व्यापारी एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में दीपक राज सिंघल, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, एसके सूरी, संजय मिड्ढा, संजीव सचदेवा आदि मौजूद रहे।