{"_id":"5902329d4f1c1b0b71c0ed3c","slug":"tractor-trolley-reversal-three-killed-including-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, महिला सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, महिला सहित तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
पलटी ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में यूपी की सीमा से सटे उत्तराखंड में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ताहरपुर गांव निवासी तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए।
मरने वालों में एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को हर्बटपुर के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर उनके परिजनों को सौंप दिया।
हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे उत्तराखंड की सीमा में दर्रा रीट एवं टिमली के बीच हुआ। थाना मिर्जापुर के गांव ताहरपुर निवासी जुबैर पुत्र मंजूर उत्तराखंड में कुल्हाल नहर में ब्लाक बना रही लेबर में काम कर रहा था।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर काम करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तलाश के बाद भी जुबैर नहीं मिल सका था।
इस पर उसके परिजनों ने गांव में परिचितों एवं परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी कि जुबैर को तलाश करने में न तो ठेकेदार मदद कर रहा है और न ही यहां का पुलिस प्रशासन। इस पर बृहस्पतिवार की सुबह गांव से लोग ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर कुल्हाल जा रहे थे।
जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली यूपी की सीमा से उत्तराखंड की सीमा में पहुंची तो हाईवे पर आए घूम पर अचानक चालक ट्रैक्टर के ऊपर से अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।
हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उत्तराखंड के ही हर्बटपुर लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से एक युवक को हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
उधर, परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर उत्तराखंड पुलिस ने शवों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। दुर्घटना की सूचना पर बेहट विधायक नरेश सैनी मौके पर पहुंचे तथा मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।