फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor-trolley overturned due to driver dozing off, 15 devotees injured

Saharanpur News: चालक को झपकी आने से पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, 15 श्रद्धालु घायल

Thu, 10 Oct 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 10 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned due to driver dozing off, 15 devotees injured
सहारनपुर। चालक को झपकी आने से माहेश्वरी खुर्द गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब सात बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव माहेश्वरी खुर्द के पास हुआ। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के लंढ़ौरा गुर्जर निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करके घर लौट रहे थे। माहेश्वरी खुर्द से कुछ दूर पहले चालक को झपकी आ गई। इसके चलते ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पता लगते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया। गांव में पता चला तो परिजन भी अस्पताल आ गए। हादसे में तीन सगे भाई भी शामिल हैं। घायलों की उम्र 15 से 27 साल के बीच है। एसडीएम सदर युवराज सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के लिए आश्वस्त किया। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने भी पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- हादसे में हुए घायल
- अभिषेक (22) पुत्र विनोद
- वंश (18) पुत्र बिजेंद्र
- सुमित (17) पुत्र अशोक
- कप्तान (17) पुत्र अनिल
- आशु (17) पुत्र विनोद
- अमरीश (27) पुत्र श्याम सिंह
- हर्षित (15) पुत्र ऋषिपाल
- काला (18) पुत्र प्रीतम
- कार्तिक (18) पुत्र पंकज
- आकाश (17) पुत्र विनोद
- निगम (19) पुत्र नरेश
- सौरभ (18) पुत्र ओमवीर
- ऋतिक (17) पुत्र ओमवीर
- विशाल (19) पुत्र ओमवीर
- अभिषेक (20) पुत्र प्रतीश
------
बुलाने पड़े डॉक्टर
घटना का पता लगते ही अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद भी पहुंचे। घायलों की संख्या ज्यादा होने के चलते अतिरिक्त डॉक्टरों को बुलाना पड़ा, ताकि घायलों के इलाज में कोई दिक्कत न हो। डॉ. मनोज चतुर्वेदी, डॉ. धर्मराज मानु, डॉ. बिरेंद्र भट्ट आदि पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed