{"_id":"65e3879fdb7abbd65d006744","slug":"tractor-trolley-filled-with-sugarcane-broke-down-on-hindon-bridge-jammed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-119370-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हिंडन के पुल पर खराब हुई गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हिंडन के पुल पर खराब हुई गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली, लगा जाम
Sun, 03 Mar 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। गन्ने से लदी ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राॅली हिंडन पुल पर खराब होने से कई किमी लंबा जाम लगा। शाम साढ़े चार बजे लगा जाम छह बजे खुल सका। इस दौरान जाम में कई वीआईपी सहित एंबुलेंस भी फंसी रही। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शनिवार शाम को करीब 4:30 बजे दया शुगर मिल की सेंटर से गन्ना लेकर आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली हिंडन पुल पर खराब हो गई। इसके कारण पुल पर जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ कई कई किमी तक वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खुल सका। जाम के कारण देहरादून रोड पर चमारीखेड़ा टोल प्लाजा, मुजफ्फरनगर रोड पर दया शुगर मिल तथा सहारनपुर रोड पर नौ गजा पीर तक वाहनों की कतारें लग गई। एक दूसरे से पहले आगे निकलने की होड़ में चालकों ने वाहनों को कई कई लेन में खड़ा कर दिया। इससे स्थिति विकट हो गई।
इस दौरान वीआईपी सहित कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। जाम करीब डेढ़ घंटा तक लगा रहा। छह बजे के करीब ट्रैक्टर ट्राली को ठीक करा कर रवाना किया जा सका। तब जाकर जाम खुल सका। इस दौरान पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा तथा राहगीरों को भी गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई।