{"_id":"63f79eab6c7810ac750684f4","slug":"tractor-trolley-driver-died-in-road-accident-saharanpur-news-c-14-1-130741-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक की मौत
Thu, 23 Feb 2023 10:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
नानौता। ट्रैक्टर-ट्राॅली और टाटा मैजिक की भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से 60 वर्षीय चालक की मौत हो गई। पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में लिया है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव कुराली निवासी 60 वर्षीय महेंद्र किसान सहकारी चीनी मिल नानौता में गन्ना डालकर अपने गांव लौट रहा था, जैसे ही वह दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित दरियापुर बस स्टैंड पर पहुंचा तो पीछे से तेजगति से आ रहे टाटा मैजिक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक दब गया। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से महेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जो घायल को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत गई। मृतक के पुत्र अरविंद कुमार ने आरोपी टाटा मैजिक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के वाहन से बाइक सवार घायल
बड़गांव। कस्बे में पुलिस के वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बृहस्पतिवार की शाम रामपुर मनिहारान निवासी भीम बाइक पर देवबंद से घर लौट रहा था। वह जब कस्बे के समीप पहुंचा तो पीछे आ रहे पुलिस के वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने बताया कि पुलिस के वाहन के चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। घायल को पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।