{"_id":"656cba648d12d1c3cc06dd36","slug":"tractor-driver-dies-after-being-buried-under-sugarcanes-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-2705-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गन्नों के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गन्नों के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत
Sun, 03 Dec 2023 10:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
तलहेड़ी में हादसे में हुई ट्रेक्टर चालक की मौत की जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर देवबंद शुगर मिल आ रहा था मृतक चालक
फोटो समाचार
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। साखन नहर के समीप गन्ने के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वह गन्ना भरकर देवबंद शुगर मिल जा रहा था। अचानक ही ट्राली में लदे गन्ने उसके ऊपर गिर गए। जिसके नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना नकुड़ के घाटपुर अंबहेटा गांव निवासी वाजिद (41) पुत्र असगर शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना लादकर देवबंद शुगर मिल जा रहा था। जब वह सहारनपुर- मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित साखन नहर के समीप पहुंचा तो अचानक ट्राली में लदे गन्ने उसके ऊपर गिर गए और वह उनके नीचे दब गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य ट्रैक्टर चालकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालकों की मदद से वाजिद को निकाला। उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वह बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने लिखित में दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।