फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tourism will get a chance by the construction of wetland in Dhamola river

ढमोला नदी में वेटलैंड के निर्माण से पर्यटन को मिलेगा मुकाम

Fri, 27 Nov 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tourism will get a chance by the construction of wetland in Dhamola river
ढमोला नदी पर काम करती निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
ढमोला नदी में वेटलैंड के निर्माण से पर्यटन को मिलेगा मुकाम
विज्ञापन

सहारनपुर। ढमोला नदी को साफ और सुंदर बनाने की कवायद जारी है। नदी के बीचोबीच बनाए जा रहे अस्थायी वेटलैंड से इस क्षेत्र में पर्यटन को मुकाम हासिल होने की उम्मीद है। इसके लिए बेस तैयार किए जा रहे हैं। पहले चरण में सबसे दूषित क्रेजी नाले के पानी की ट्रीटमेंट शुरू की गई है।
नगर निगम ढमोला और पांवधोई नदी के पुनरुद्घार के लिए करीब छह माह से जी जान से जुटा है। इसके लिए ढमोला-पांवधोई पुनरुद्घार समिति बनाई गई है। एक जून को नगरायुक्त ने समिति सदस्यों के साथ बैठक की थी। दोनों नदियों के किनारों पर तितली पार्क व अन्य स्थानीय जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए पेड़ पौधे लगाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि इस मामले में अब काम शुरू हुआ है। निगम के पर्यावरण अनुश्रवण विभाग के पर्यावरण प्लानर डॉ. उमर सैफ ने बताया कि ढमोला नदी में क्रेजी नाले के पानी को ट्रीट कर दो रेमिडिएशन साइट बनाई गई हैं, जहां ऑक्सीजन देने वाले बैक्टीरिया नाले में डाले जा रहे हैं। जिससे की नाले में प्रदूषण का भार कम हो सके। नाला जिस जगह पर ढमोला नदी में गिर रहा है वहां मिट्टी का बड़ा बेस बनाया जा रहा है। ताकि नाले के पानी का डायवर्जन किया जा सके। इसके अलावा बेस पर पौधे लगाकर वेटलैंड की सुंदरता में चार चांद लगाने की तैयारी है। यह वेटलैंड अस्थायी होगा। बरसात के दिनों में ढमोला नदी के ऊफान पर आने के बाद वेटलैंड को नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि बेस के लिए ऐसी तैयारी की जा रही है कि उसे बरसात में कम से कम नुकसान सके।
विज्ञापन

------
नदी की सफाई की विधि
क्रेजी नाले के पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के लिए एक्वरएटीन नैनो टेक्नोलॉजी अपनाई जा रही है। नाले में ऑक्सीजन देने वाले बैक्टिरिया और एनजाइंस डाले जा रहे हैं, जहां पर नाला ढमोला नदी में गिर रहा है। वहां पर नियमित रूप से कैमिकल का स्प्रे कर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जल निगम बनाएग पंपिंग स्टेशन
ढमोला नदी में जिस जगह पर वेटलैंड बनाया जा रहा है। वहीं पर जल निगम की भविष्य में पंपिंग स्टेशन बनाने की योजना है। यहां से दूषित पानी को पंप के जरिए एसटीपी तक पहुंचाया जाया करेगा, जिसके बाद पानी ट्रीट होकर ढमोला में छोड़ा जाया करेगा।

------ वर्जन
नदियों को लेकर एनजीटी की ओर से दिशा निर्देश हैं। चूंकि पांवधोई और ढमोला नदी शहर के बीच से गुजरती हैं। ऐसे में इनको साफ और सुंदर बनाने के लिए अभियान के तौर पर लिया गया है। कुछ माह में नदियों में काफी सुधार नजर आएगा। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed