नागल (सहारनपुर)। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कोटा में पॉलिटेक्निक के छात्र छात्राओं को परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के कार्यकारी सचिव ईशु मित्तल ने छात्रों द्वारा की गई मेहनत पर उन्हें बधाई दी। संस्था के निदेशक डॉ. सम्राट सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष संस्था में अच्छे अंक पाने वाले मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष में अक्षिता धीमान ने प्रथम, कार्तिक धीमान ने द्वितीय तथा शेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष में अलग-अलग ब्रांच में अभिषेक कुमार, आदर्श गुप्ता, शीतल कुमार ने प्रथम, सोहित कुमार, आकाश सैनी, मोहम्मद तालिब ने द्वितीय एवं विशाल कुमार, आलोक व मोहम्मद अयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पॉलिटेक्निक तृतीय वर्ष की विभिन्न ब्रांच में मो. शाहजेब, राजेश कुमार, वीरेंद्र ने प्रथम, सोनम, स्वाति, धीरज निषाद ने द्वितीय एवं मो. सोहेल राव, रोहित कुमार, विनोद यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिविल इंजी. की विभागाध्यक्ष सुविधा, मैकेनिकल के विभागाध्यक्ष सूर्यकांत तथा इलेक्ट्रिकल के विभागाध्यक्ष अंकित मेनवाल ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। अनुज सिंह, अमित चौहान, आशुतोष गुप्ता, डॉ. कमल कृष्ण, रामगोपाल, शालिनी कारवाल, अमित जैन, स्वीटी मलिक, अरविंद राठी आदि मौजूद रहे।