{"_id":"64c926cb5954f7342a051db4","slug":"tomato-again-showed-tantrums-other-vegetables-became-cheaper-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-7007-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टमाटर ने फिर दिखाए नखरे, सस्ती हुई अन्य सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टमाटर ने फिर दिखाए नखरे, सस्ती हुई अन्य सब्जियां
विज्ञापन
- 240 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए टमाटर के फुटकर भाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। टमाटर एक बार फिर नखरे दिखाने लगा है। एक सप्ताह में इसके थोक भाव में करीब 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। फुटकर में टमाटर 240 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। जबकि कददू, बैंगन, ताेरी आदि सब्जियों के भाव करीब दस रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
पहाड़ों में बारिश होने से रास्ते खराब होने आदि के चलते टमाटर का भाव एक बार फिर से आसमान छूने लगा है। एक सप्ताह पहले मंडी में 60 से 80 रुपये प्रति किलो थोक भाव में बिकने वाला टमाटर मंगलवार को 120 से 130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। दिल्ली रोड स्थित मंडी में टमाटर का फुटकर भाव 240 रुपये प्रति किलो रहा। कददू, बैंगन, तोरी के थोक भाव में 10 रुपये प्रति किलो की कमी आई। बंद गोभी का थोक भाव पिछले एक सप्ताह में दस रुपये किलो का इजाफा हुआ।
वर्जन--
फिलहाल टमाटर पहाडों से आ रहा है। बारिश के चलते रास्ते खराब होने और खेतों में पानी भरने से टमाटर क फसल प्रभावित हुई है। जिससे मंडी में टमाटर की आवक भी कम है। इससे टमाटर के भाव में इजाफा हुआ है, जल्द ही इसके भाव में कमी आने की संभावना है। अन्य सब्जियों के भाव सही चल रहे हैं।-- - सुमन भारती, सचिव मंडी।
विज्ञापन
एक नजर में सब्जियों के थोक एवं फुटकर भाव प्रति किलो--
सब्जी 22 जुलाई के थोक भाव एक अगस्त के थोक भाव एक अगस्त के फुटकर भाव
टमाटर 60 से 80 120 - 130 240
आलू 5 से 7.50 6 से 7.50 18
कद्दू 18 से 20 8 से 10 20
लौकी 22 से 25 8 से 10 30
बैंगन 35 से 40 22 से 25 60
तोरी 35 से 40 22 से 25 40
हरी मिर्च 75 से 80 40 से 45 90
शिमला मिर्च 90 से 100 90 से 100 160
फूल गोभी 45 से 50 45 से 50 100
बंद गोभी 8 से 10 18 से 20 50
करेला 20 से 25 20 से 25 50
-- -- -- -- -- -
नोट: थोक भाव मंडी समिति और फुटकर भाव दिल्ली रोड स्थित मंडी के।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। टमाटर एक बार फिर नखरे दिखाने लगा है। एक सप्ताह में इसके थोक भाव में करीब 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। फुटकर में टमाटर 240 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। जबकि कददू, बैंगन, ताेरी आदि सब्जियों के भाव करीब दस रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
पहाड़ों में बारिश होने से रास्ते खराब होने आदि के चलते टमाटर का भाव एक बार फिर से आसमान छूने लगा है। एक सप्ताह पहले मंडी में 60 से 80 रुपये प्रति किलो थोक भाव में बिकने वाला टमाटर मंगलवार को 120 से 130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। दिल्ली रोड स्थित मंडी में टमाटर का फुटकर भाव 240 रुपये प्रति किलो रहा। कददू, बैंगन, तोरी के थोक भाव में 10 रुपये प्रति किलो की कमी आई। बंद गोभी का थोक भाव पिछले एक सप्ताह में दस रुपये किलो का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
वर्जन
फिलहाल टमाटर पहाडों से आ रहा है। बारिश के चलते रास्ते खराब होने और खेतों में पानी भरने से टमाटर क फसल प्रभावित हुई है। जिससे मंडी में टमाटर की आवक भी कम है। इससे टमाटर के भाव में इजाफा हुआ है, जल्द ही इसके भाव में कमी आने की संभावना है। अन्य सब्जियों के भाव सही चल रहे हैं।
विज्ञापन
एक नजर में सब्जियों के थोक एवं फुटकर भाव प्रति किलो