प्रधान ने दौड़कर बचाई जान: सहारनपुर में टोलकर्मियों की दबंगई, कार पर बरसाईं लाठियां, ये है पूरा मामला
Saharanpur News : सहारनपुर में टोल कर्मियों की दबंगई सामने आई है।टोलकर्मियों ने ग्राम प्रधान की कार पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान प्रधान ने किसी तरह कार दौड़ाकर अपनी जान बचाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के छुटमलपुर में टोल पर बीती देर शाम बरात और टोलकर्मियों के बीच हुई मारपीट की घटना को पुलिस द्वारा हल्के में लिए जाने से टोलकर्मियों की दबंगई फिर सामने आई। टोलकर्मियों ने घायल बरातियों को उपचार के लिए सहारनपुर ले जा रहे ग्राम प्रधान की कार पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस दौरान प्रधान ने किसी तरह कार दौड़ाकर अपनी जान बचाई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने बरातियों की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बता दें कि शनिवार रात फतेहपुर थाना क्षेत्र के चमारीखेड़ा टोल पर बरातियों और टोलकर्मियों के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों को चोट आई थी। सभी घायल उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस ने टोलकर्मियों का तो मेडिकल कराते हुए बरातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन बरातियों का मेडिकल भी नहीं कराया गया और उन्हे टरका दिया था।
बताया जाता है कि इसके बाद शेखुपुर मुजाहिदपुर के प्रधान मोहम्मद आजम घायलों को लेकर सहारनपुर जा रहे थे कि टोल पर उनकी कार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आजम ने कार को दौड़ा कर अपनी और कार सवारों की जान बचाई। इसके बाद प्रधान ने बसपा के लोकसभा प्रत्याशी माजिद अली को सूचना दी। माजिद अली के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। इसके बाद बरातियों की तरफ से आठ-दस टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: Election: 'सीता' और 'लक्ष्मण' आज मेरठ में करेंगे रोड शो, 23 अप्रैल को क्रांतिधरा पर गरजेंगे अखिलेश-मायावती
उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनो तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ या मुंबई: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने बताया, चुनाव के बाद कहां रहेगा उनका ठिकाना