फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Toll starts in Sarsawa, commotion on first day

सरसावा टोल शुरू, पहले ही दिन हंगामा

Wed, 04 Nov 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Toll starts in Sarsawa, commotion on first day
सरसावा। रुड़की पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग 73/344 पर टोल वसूली आरंभ होने के साथ ही हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय वाहन स्वामियों और नया रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए मिट्टी, खनिज आदि की ढुलाई कर रहे डंपर स्वामियों ने टोल वसूले जाने का विरोध किया। टोल मैनेजर प्रदीप पाठक ने बताया कि टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे के सभी वाहनों को 275 रुपये प्रति महीने का पास बना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को रुड़की पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग 73/344 पर आवागमन करने वाले वाहनों से टोल वसूलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। टोल वसूलने वाली कंपनी ईगल इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड के ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सुआ खेड़ी के समीप टोल प्लाजा स्थापित किया है। बुधवार को कंपनी ने जैसे ही वाहनों से टोल वसूलना आरंभ किया, कुछ ही देर में आसपास के गांवों के लोग और खनिज सामग्री ढोने वाले वाहनों के चालक एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और टोल शुल्क का विरोध किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

टोल मैनेजर प्रदीप पाठक ने ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद चौधरी, डंपर स्वामी विजेंद्र चौधरी राजवीर, चौधरी सत्येंद्र प्रधान, जसवीर सैनी आदि से बात की। उन्होंने कहा वे स्थानीय निवासी हैं, ऐसे में उनसे टोल वसूला जाना अवैधानिक है। जबकि वाहन चालक वसीम, तनवीर, शमशेर, अनुज, कुलदीप, काला आदि ने कहा कि वह बेहद मामूली मजदूरी पर टेंपो संचालन करते हैं, टोल देकर उनकी आमदनी शून्य रह जाएगी। उन्होंने बताया कि सहारनपुर आरटीओ में पंजीकृत व्यापारिक वाहनों को टोल में 55 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधाएं उनको नगद न देकर केवल फास्टैग के माध्यम से ही दी जाएंगी। इसके बाद भी दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई तथा सभी लोग आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। बताया 20 किमी के दायरे में जिले के साथ राज्य भी बदल रहा है। वह कंपनी के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य टोलों के आधार पर लेंगे फैसला
सरसावा। स्थानीय लोगों से टोल वसूली को लेकर क्षेत्र के लोगों ने फिर से टोल पर हंगामा किया। इसे देखकर सीओ नकुड़ अरविंद पुंडीर और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। टोल स्टाफ और क्षेत्रीय लोगों से काफी देर तक चली वार्ता के बाद तय किया गया है कि हाईवे पर अन्य जगहों पर टोल की स्थिति की समीक्षा कर दो दिन में निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल स्थानीय लोगों को उनकी लोकल आईडी देखकर राहत दी जा रही है।

तीनों हाईवे से गुजरना अब होगा महंगा
सहारनपुर अंबाला, सहारनपुर देहरादून और मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे से गुजरना अब महंगा हो गया है। तीनों ही हाईवे पर टोल व्यवस्था लागू होने के कारण वाहन स्वामियों को सफर के लिए अब अधिक जेब ढीली करनी होगी। ये तीन टोल सरसावा, चमारी खेड़ा और देवबंद के पास रोहाना में शुरू हुए हैं। सबसे पहले रोहाना, फिर चमारी खेड़ा और अब सरसावा में टोल की व्यवस्था क्रमवार शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed