{"_id":"6a2717c3c2d5d19e140cf5d2","slug":"toll-plazas-were-raided-262-vehicles-were-challaned-in-two-days-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-177168-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टोल प्लाजाओं पर चला अभियान, दो दिन में 262 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टोल प्लाजाओं पर चला अभियान, दो दिन में 262 वाहनों के चालान
विज्ञापन
- शराब पीकर वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 262 वाहनों के चालान किए गए। इन पर 18.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के तहत सैय्यद माजरा, गणेशपुर, कोलकी और सरसावा टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, नंबर प्लेट से छेड़छाड़, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन और नो-एंट्री उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 34 चालकों के चालान किए और 3.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का प्रयोग करने वाले 35 वाहन चालकों पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ मामले में सर्वाधिक 178 चालान किए गए, जिन पर 8.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा नो-एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के चालान कर तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।