{"_id":"69de9bec88b734cd7a00bfce","slug":"todays-programs-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173438-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भीड़, नारे और पुष्पवर्षा, एलिवेटेड रोड बना उत्सव का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भीड़, नारे और पुष्पवर्षा, एलिवेटेड रोड बना उत्सव का मंच
Wed, 15 Apr 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलिवेटेड रोड पर करीब डेढ़ किमी का रोड शो किया। इस दौरान भीड़ ने मोदी-मोदी की गूंज के बीच प्रधानमंत्री पर पुष्प बरसाए। मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वन्य जीव गलियारे के नजारे देखने के बाद प्रधानमंत्री ने डाट काली माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की और देहरादून के लिए रवाना हो गए।
पहली बार क्षेत्र में पहुंच रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भीड़ में भारी उत्साह देखा गया। सुबह 6:30 बजे से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। तेज धूप के बावजूद लोग भूख-प्यास की परवाह किए बिना मोदी की एक झलक पाने के लिए डटे रहे। सुबह 11:08 बजे प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर गणेशपुर हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद 11:15 बजे उनका काफिला एलिवेटेड रोड पर पहुंचा। काले रंग की कार में एक खिड़की से बाहर निकले प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को लोग बेताब रहे। रोड शो शुरू होते ही मोदी योगी जिंदाबाद और जय श्री राम के नारों से माहौल गूंज उठा। काॅरिडोर के एक तरफ खड़े लोग प्रधानमंत्री पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। बीच-बीच में बनाए गए स्टेज पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही थी।
सुबह 11:46 बजे प्रधानमंत्री का काफिला डाट काली मंदिर से पहले बने व्यू प्वाइंट पर कुछ देर के लिए रुका। वहां उन्होंने जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया। इसके बाद 12:15 बजे प्रधानमंत्री मंदिर परिसर पहुंचे। वहां पाइनवुड के स्कूली बच्चों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। प्रधानमंत्री ने ताली बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मंदिर में पुजारी विजेंद्र थपलियाल और शुभम गोस्वामी ने प्रधानमंत्री से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी से भी मुलाकात कर वार्ता की। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया। वहां उन्होंने जनसभा में एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गणेशपुर की जनसभा में लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।