फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today voting for block head

मुख के लिए मतदान आज

Sun, 07 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Today voting for block head
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए जनपद के कुल 11 में से आठ ब्लॉकों में रविवार को मतदान होगा। इन आठ ब्लॉकों में से छह पर बसपा और सपा समर्थित प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वोट सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक ब्लॉक कार्यालयों पर डाले जाएंगे।
विज्ञापन


तीन बजे के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


जनपद के 11 ब्लॉकों में से तीन पर मात्र एक-एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहने की वजह से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। बाकी के आठ ब्लॉकों के लिए वोट डाले जाने हैं। रामपुर मनिहारान ब्लॉक में बसपा और सपा समर्थित एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया था, जिनमें से किसी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यहां बसपा की सरोज चौधरी और सपा की साक्षी राणा के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। साढ़ौली कदीम में भी बसपा के हंसराज गौतम और सपा के लाखन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। दोनों ही चुनाव मैदान में हैं।  
मुजफ्फराबाद ब्लॉक में बसपा से रमला देवी, सपा से उमेश और ममता ने पर्चा दाखिल किया था। शनिवार को किसी के भी पर्चा वापस न लेने से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि यहां भी मुख्य मुकाबला बसपा और सपा समर्थित प्रत्याशियों के बीच ही माना जा रहा है।

देवबंद ब्लॉक में केवल दो महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया था। दोनों ही चुनाव मैदान में डटी हुई हैं। यहां विजयी विनोद देवी और शबनम के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। नकुड़ ब्लॉक में कुल चार महिलाओं ने नामांकन किया था, जिनमें से कांति देवी और संगीता ने शनिवार को नाम वापस ले लिए।

अब केवल बसपा की कोमल चौधरी और सपा की सरिता चुनाव मैदान में हैं। नागल में तीन लोगों ने नामांकन किया था, जिनमें से मांगेराम चौधरी ने नाम वापस ले लिया। अब बसपा के बिजेंद्र  चौधरी और सपा के पद्म आमने-सामने हैं।
पुवांरका ब्लॉक में बसपा के अजब सिंह और सपा की मना राणा चुनाव मैदान में हैं, जिनके बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। नानौता में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यहां सपा समर्थित दो प्रत्याशी बताए जा रहे हैं, जिनमें हबीबा और चांदनी राणा शामिल हैं। इनके अलावा निर्दलीय गीता राणा और कांग्रेस समर्थित नीलम राणा भी चुनाव मैदान में हैं, जो निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भी हैं। 

प्रत्येक ब्लॉक पर एक बूथ बनाया ः जनपद के आठ ब्लॉकों पर ब्लॉक प्रमुख का मतदान होना है। प्रत्येक ब्लॉक पर मतदान के लिए एक बूथ बनाया गया है। मतदान में कुल 1230 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

इनके अलावा प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पवन कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त) सैयद निजामुद्दीन, एडीएम (प्रशासन) ओपी वर्मा समेत अनेक अधिकारी मतदान पर नजर रखेंगे। इनमें मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

1,2, थ्री में डलेंगे वाट
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान अंग्रेजी के अंकों (1,2,3) से डाले जाएंगे। यदि कोई मतदाता हिंदी या उर्दू के अंकों का इस्तेेमाल करता है तो उनका वोट निरस्त माना जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त) सैयद निजामुद्दीन ने मतदाताओं से अंग्रेजी के अंकों का इस्तेमाल करने को कहा है।

प्रेक्षक ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर प्रेक्षक ने भी सरसावा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने एसडीएम को दिशा निर्देश भी दिए। शुक्रवार को रेशम विभाग के निदेशक तथा शासन की ओर से ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रेक्षक नियुक्त किए विमल चंद्र श्रीवास्तव ने ब्लॉक का दौरा किया।


इस मौके पर उन्होंने एसडीएम सदर रामविलास यादव से ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सारी जानकारी हासिल की। इस बीच उन्होंने एसडीएम को दिशा निर्देश भी दिए।

किसी भी बीडीसी सदस्य ने डराने या धमकाने की बात नहीं की है। करीब 15 मिनट रुकने के बाद प्रेक्षक नकुड़ की ओर रवाना हो गए। इस मौके पर एसडीएम रामविलास यादव, बीडीओ सियाराम वार्ष्णेय, चुनाव अधिकारी एमके संतोषी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed