फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today, two special trains will take workers

सहारनपुर से बिहार के लिए रवाना होंगी दो रेलगाड़ियां

Thu, 14 May 2020 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Today, two special trains will take workers
सहारनपुर में श्रमिक स्पेशल ट्रेन की रवानगी से पहले रेलवे स्टेशन को सैनिटाइज करते नगर निगम के कर्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से आ रही प्रवासी मजदूरों में बिहार और झारखंड राज्यों के कामगारों का सहारनपुर में दबाव और मुजफ्फरनगर की घटना के बाद शासन-प्रशासन में खलबली मची हुई है। प्रशासन की ओर से अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से वार्ता के बाद सहारनपुर से लगातार तीन दिन दो जोड़ी ट्रेनें हर दिन संचालित करने पर सहमति बनी है। इस ट्रेन में सफर करने वाले कामगारों सहित अन्य का खर्च यूपी सरकार वहन करेगी। मंडलायुक्त संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

सहारनपुर में बढ़ रही मजदूरों की संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से रेलगाड़ियों के संचालन की पहल की गई। शासन से अनुमति मिलने के बाद अंबाला डिवीजन के डीआरएम जीएम सिंह से मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की वार्ता हुई। प्रशासन चाह रहा था कि बृहस्पतिवार की रात से ही ट्रेनों का बिहार के लिए संचालन शुरू कर दिया जाए, लेकिन ये संभव नहीं होने पाने की सूरत में अंबाला मंडल के एडीआरएम ने 15 मई से ट्रेनों के संचालन के बाबत हामी भर दी है। मंडलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि 15 मई को सहारनपुर से दोपहर 12 बजे ट्रेन चलेगी। सिवान, मुजफ्फरपुर होते हुए मोतिहारी तक जाएगी। इसी दिन शाम पांच बजे कटिहार के लिए सहारनपुर से ट्रेन चलेगी। जो आरा-खगड़िया होकर कटिहार पहुंचेगी। मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि दो ट्रेनें 16 मई और दो ट्रेनें 17 मई को भी जरूरत के मुताबिक संचालित की जाएंगी। दो हजार से अधिक कामगार दो ट्रेनों से रवाना होंगे।
विज्ञापन

प्राथमिकता देने को लेकर बढ़ा विवाद
बिहार के अधिकतर कामगारों का कहना है कि यूपी की सीमा में प्रवेश और आश्रय स्थल पर एंट्री में अफसर पहले यूपी के कामगारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्हें या झारखंड राज्य के ज्यादातर कामगारों को लौटाया जा रहा है। ऐसे में वे सड़कों पर पैदल न जाएं तो क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed