फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today there will not be heavy vehicular traffic in the city

आज शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का आवागमन

Fri, 07 Aug 2020 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Today there will not be heavy vehicular traffic in the city
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने आठ अगस्त के लिए रूट डायवर्जन के निर्देश दिए हैं। शहर में भारी वाहनों का आवागमन नहीं होने दिया जाएगा। सुबह आठ बजे से अग्रिम आदेश तक यह व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र मे प्रत्येक डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ यह व्यवस्था कराएं। इसके अलावा वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सर्किट हाउस में पीछे की ओर की गई है। वीआईपी और मीडिया के वाहनों के लिए सर्किट हाउस के सामने पीडब्लूडी की खाली जगह पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन
-. दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन अंबाला की ओर नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़, के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
-. दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन दिल्ली की ओर शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले वाहन देहरादून और मुजफ्फरनगर की ओर शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन देहरादून की ओर देवबंद, नागल, गागलहेडी, होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
- विकासनगर/बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन दिल्ली की ओर कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed